फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शादी डॉट काम पर देखा लड़का, मिलने पहुंची तो युवक ने घर पर किया दुराचार

शादी डॉट काम पर देखा लड़का, मिलने पहुंची तो युवक ने घर पर किया दुराचार

Sat, 11 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
शादी डॉट काम पर देखा लड़का, मिलने पहुंची तो युवक ने घर पर किया दुराचार
शादी डॉट काम पर लड़का देखा, मिलने पहुंची तो युवक ने घर में किया दुराचार
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर अपने घर था बुलाया, मां चले गई बाजार तो घर में थे अकेले
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शादी के लिए बनी साइट शादी डॉट काम पर हुई मुलाकात के बाद एक युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। बठिंडा की रहने वाली युवती को आरोपी युवक ने अपने परिजनों से भी बात कराई। शादी का झांसा दे युवती को आरोपी युवक ने घर बुला लिया। अपनी मां से मुलाकात कराई। मां किसी काम से बाजार गई तो आरोपी ने युवती के साथ दुराचार कर डाला और शादी के लिए मना कर दिया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाना मोती नगर की पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हीरा नगर के राजिंदर सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पीड़ित युवती द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके परिजन उसकी शादी करने के लिए काफी समय से लड़के की तलाश में थे। उसने शादी की साइट शादी डॉट काम पर युवकों की तस्वीर देखी तो आरोपी की फोटो उसे पसंद आई। दोनों की आपस में बात हुई तो दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। काफी समय तक दोनों की बात हुई और दोनों ने परिजनों को बता दिया कि वह एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। पीड़ित युवती के अनुसार आरोपी ने उसकी अपने परिजनों से बात भी कराई। दस जून को आरोपी ने उसे मिलने के लिए लुधियाना बुलाया। युवती परिजनों को बोल कर आरोपी युवक से लुधियाना मिलने आ गई। आरोपी और उसके परिजनों ने युवती को घर आने का शगुन भी दिया। इस दौरान आरोपी की मां किसी काम से बाहर चली गई तो पीछे से आरोपी युवक युवती के साथ घर पर ही था। आरोपी ने मां के जाने के बाद युवती के साथ दुराचार किया और उससे साफ तौर पर मना कर दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा। आरोपी ने उसे धमकियां भी दी और अपने घर से भेज दिया। परिजनों से बात करने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना मोती नगर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed