{"_id":"5b4393734f1c1b54238b557f","slug":"101531155315-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रही युवती का छीना मोबाइल फोन, दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदल जा रही युवती का छीना मोबाइल फोन, दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ा गया
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने युवती का मोबाइल छीना
दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ा गया
सीसीटीवी की फुटेज से परिवार वालों ने की आरोपी की पहचान
परिजनों ने काबू कर किया पुलिस के हवाले, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कॉलेज से ऑटो पर उतर पैदल गली में जा रही कोट मंगल सिंह नगर निवासी तमन्ना का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। तमन्ना ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो आरोपी पहचाना गया। आरोपी दूसरी गली में वारदात को अंजाम देने की फिराक में ही था कि तमन्ना के परिजनों ने आरोपी को काबू कर लिया। थाना डिवीजन छह की पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला बसंत नगर के रहने वाले मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
गुरपाल नगर की रहने वाली तमन्ना ने बताया कि वह कॉलेज स्टूडेंट है। शाम को घर वापस जा रही थी। ऑटो से उतरकर पैदल जब घर की तरफ जा रही थी तब पार्क के पास उसे किसी की कॉल आई और वह मोबाइल सुनने लगी। इस बीच पीछे से बाइक पर युवक आया और उसके हाथों से मोबाइल छीन लिया। वह बाइक के पीछे भागी लेकिन आरोपी फरार हो गया। तमन्ना ने इस घटना का जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद उन्होंने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें एक फुटेज में आरोपी नजर आ गया। आरोपी ने सिर पर टोपी पहनी थी और संतरी रंग का परना लिया हुआ था। उसके बाइक पर टैंपरेरी नंबर लगा हुआ था। फुटेज को कब्जे में लेकर लोगों ने पुलिस की मदद से आरोपी को ढूंढ निकाला। फिर पता चला कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है जोकि दूसरी वारदात की फिराक में था। लोगों ने पकड़ उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि पहले वह कितनी वारदातें कर चुका है। इसके अलावा आरोपी से अभी रिकवरी करनी बाकी है।