फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फगवाड़ा से आई बुजुर्ग महिला से लुटेरों ने बैग छीना

फगवाड़ा से आई बुजुर्ग महिला से लुटेरों ने बैग छीना

Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा से आई बुजुर्ग महिला से लुटेरों ने बैग छीना
फगवाड़ा से आई बुजुर्ग महिला से छीना बैग
विज्ञापन

सात तोले ज्वैलरी, दस हजार कैश और मोबाइल व अन्य सामान था बैग में
न्यू दीप नगर के पास हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फगवाड़ा से शादी समारोह के लिए शापिंग करने आई बुजुर्ग महिला से लुटेरा गिरोह के दो लोगों ने बैग छीन लिया और फरार होने में कामयाब हो गए। शुक्रवार की सुबह रिक्शा से अपने रिश्तेदारों के घर जा रही थी। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को जब तक पता लगता आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फगवाड़ा की रहने वाली आसा रानी (68) ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह फगवाड़ा से सिविल लाइन चंद्र नगर में अपने रिश्तेदारों के घर आई थी। वह शादी समाराह में शामिल होने के लिए लुधियाना आई थी। वह सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां से रिक्शा लेकर वह चंदर नगर अपने रिश्तेदार जग्गी प्रापर्टी डीलर के घर जा रही थी। उसका बैग रिक्शे पर उसके पैरों के रखा हुआ था। जब वह न्यू दीप नगर की गली से उसका रिक्शा गुजर रहा था। तब पीछे से बाइक पर दो युवक आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने बैग उठा लिया। बुजुर्ग महिला का कहना है कि जैसे ही बदमाशों ने बैग उठाया, उसने शोर मचा दिया। उस गली में कोई नहीं था, इसलिए रिक्शा वाला ही कुछ दूर स्नैचरों का पीछा करने भागा। मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। महिला का कहना है कि उसके बैग में कपड़े और पर्स था। पर्स में दस हजार रुपये, करीब 7 तोले सोने की ज्यूलरी, एक मोबाइल और अन्य जरूरी सामान था। सूचना के बाद मौके पर थाना डिवीजन 4 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed