{"_id":"5a81c6db4f1c1b2d068b6427","slug":"101518454491-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली देख भाभी की बहन के साथ किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली देख भाभी की बहन के साथ किया दुराचार
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी की नाबालिग बहन से किया दुराचार
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
थाना सलेम टाबरी के बस्ती जोधेवाल इलाके में एक व्यक्ति ने घर में अकेली देख अपनी भाभी की नाबालिग बहन के साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी धमकियां देकर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर उसकी बहन के देवर बीरु के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता पिता एक निजी फैक्टरी में काम करते है। बड़ा भाई अलग कंपनी में काम करता है। उसका छोटा भाई भी स्कूल में पढ़ाई करता है। रविवार को वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसकी बहन का देवर घर में आ गया। आते ही उसने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया और धमकियां देकर फरार हो गया। परिजनों के आने पर उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश कौर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। नाबालिग की मेडिकल जांच भी मंगलवार को करवाई जाएगी।