फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Corona graph started increasing again in Ludhiana

लुधियाना में फिर बढ़ने लगा कोरोना ग्राफ... शुक्रवार को मिले 16 संक्रमित, जिले में केसों की संख्या पहुंची 61

Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona graph started increasing again in Ludhiana
लुधियाना। महानगर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है, शुक्रवार को जिला लुधियाना में कोरोना संक्रमण के 16 केस सामने आए हैं। इसमें 13 संक्रमित जिला लुधियाना से संबंधित हैं, जबकि तीन अन्य जिलों से संबंधित हैं। जिला लुधियाना में एक्टिव केसों की संख्या 61 पहुंच गई है। वहीं संक्रमण के बढ़ते केसों के कारण प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉक्टर किरन आहलुवालिया ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के जिला लुधियाना से 13 और अन्य जिलों से तीन नए केस आए हैं। इसमें ओपीडी से चार, फ्लू कार्नर से तीन, एएनसी से एक और पांच केस को ट्रेस किया जा रहा है। जिला लुधियाना में कोरोना संक्रमितों की अभी तक कुल आंकड़ा 87334 पहुंच गया है। जबकि मृतकों की कुल संख्या 2094 है। शुक्रवार को सेहत विभाग ने 3781 सैंपल लेकर जांच करने के लिए भेजे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही न दिखाए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। वहीं कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाए। अगर किसी व्यक्ति को कोई लक्षण दिखाई देते है वह अपनी जांच जरूर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed