फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   convocation in ramgaria girls college

455 छात्राओं को दी गई डिग्रियां

Thu, 28 Jan 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 28 Jan 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
convocation in ramgaria girls college
रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज, मिलर गंज में वीरवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सेशन 2015-16 में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कारगुजारी दिखाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत  किया गया। इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन कंट्रोलर परविंदर सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे। हिंदुस्तान एक्सपो के एमडी बलजीत सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। रामगढ़िया एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान रणजोध सिंह, सचिव जगतार सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नरिंदर संधू ने सम्मानित मेहमानों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथियों ने ग्रेजुएट एवं पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर की 455 छात्राओं को डिग्रियां दीं। दो शैक्षणिक, चार खेल और सात अन्य गतिविधियों में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली कुल 13 छात्राओं को रोल ऑफ आनर से सम्मानित किया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर बलजीत सिंह ने 226 छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नरिंदर संधू ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। रणजोध सिंह और जगतार सिंह ने छात्राओं की शानदार प्राप्तियों की प्रशंसा की।

मुख्य अतिथियों ने पोस्ट-ग्रेजुएट फाइन-आर्ट विभाग की छात्राओं की ओर से आयोजित प्रदर्शनी आकृति 2016 का उद्घाटन किया। इसमें 30 पेंटिंग, 35 तारों एवं एमसील से बनाई गई मूर्तियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed