फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Control over two women including five kilos of charas in Ludhiana

पांच किलो चरस संग महिला समेत दो काबू

Sun, 17 Jan 2021 04:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Control over two women including five kilos of charas in Ludhiana
लुधियाना। बिहार से चरस लाकर सप्लाई करने की आरोपी महिला और उसके साथी को थाना डिवीजन छह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से पांच किलो चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी राहोंरोड की कृष्ण कालोनी निवासी मनोज कुमार और उसकी महिला साथी मुज्जफरनगर के गांव संगौली निवासी गीता देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी नशा सप्लाई करते है। आरोपी इस समय भी नशे की खेप सप्लाई के लिए ही वहां पहुंचने वाले है। पुलिस ने शेरपुर चौक के पास दोनों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गीता देवी बिहार के अलग अलग जिलों से चरस लाकर महानगर में आरोपी मनोज तक पहुंचाती थी और मनोज आगे लोगों को सप्लाई करता था। गीता ट्रेन या बस के जरिये बिहार से लाकर चरस लाती थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से चरस लाकर आगे सप्लाई करती थी। वह पहले कितनी बार नशे की खेप महानगर में ला चुकी है। पुलिस आरोपी मनोज के भी संपर्क पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed