फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Contract workers said - exploitation is taking place instead of ensuring

Ludhiana News: ठेका कर्मी बोले- पक्का करने के बजाय हो रहा शोषण ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने फूंका मुख्यमंत्री का रावण रूपी पुतला

Mon, 23 Oct 2023 06:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 23 Oct 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Contract workers said - exploitation is taking place instead of ensuring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। अपनी मांगों के लिए ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के तहत सोमवार को ठेका कर्मियों ने घनइया चौक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का रावण रूपी पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।


मोर्चा नेता गुरविंदर सिंह ने कहा कि दशहरे के दिन रावण का पुतला फूंका जाता है, उसी तरह आज उनकी तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री मान का रावण रूपी पुतला दशहरे से एक दिन पहले की फूंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने चुनाव से पहले ठेका कर्मियों के साथ बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद आप सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों को पक्का करने की बजाय उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिस के चलते ठेका कर्मियों में आप सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री मान ने ठेका कर्मियों को बैठक के लिए समय तय किया। ठेका कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगीं तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed