फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Constable caught in drug smuggling in Ropar jail

Ludhiana News: रोपड़ जेल में कांस्टेबल को नशीली दवाओं की तस्करी में पकड़ा

Sun, 08 Jun 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Constable caught in drug smuggling in Ropar jail
रोपड़। पुलिस ने जिला जेल में नशीली दवाओं व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मचारी कांस्टेबल कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 101 ग्राम चरस, 154 नशीली कैप्सूल, 80 नशीली गोलियां व 6 तंबाकू रैपर बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 जून को जिला जेल को सूचना मिली कि जेल के अंदर ड्यूटी पर तैनात बंदी कुलदीप सिंह निवासी पीएपी लाइन जालंधर से प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद हुईं थीं। उसके खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके साथी कैदी आसिफ निवासी अलीगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), कैदी कबीर निवासी पहलवाड़ा, जिला संबल (उत्तर प्रदेश) सुखराम सिंह निवासी पीएपी कांप्लेक्स जालंधर, कैदी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी करतार नगर बटाला को अलग-अलग तारीखों में नामजद कर गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी मुमताज आलम निवासी कंबाला, जिला मोहाली की गिरफ्तारी लंबित है जिसकी गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी। इसी कड़ी में आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed