{"_id":"64cfc098fd2d20d0f175fd891abc880c","slug":"congress-worker-welcome-bittu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें सुखबीर : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें सुखबीर : बिट्टू
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस कमेटी की चुनाव कमेटी का कन्वीनर बनने के बाद रविवार को लुधियाना पहुंचे सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का कांग्रेसियों ने फूलो के हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बिट्टू ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार की वजह से ही उन्हें कनवीनर का पद मिला है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर शिकंजा कसते हुए कहा कि सुखबीर बादल को कांग्रेस के बारे में बोलने से पहले अपनी पार्टी की ओर ध्यान देना चाहिए। उनकी रैली में अकाली दल के कितने लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट सेक्रेटरी इंदरबीर सिंह बुलारिया ने भी इस्तीफा दे दिया है। आने वाले दिनों में अकाली दल से कई लीडर- एमएलए पार्टी छोड़ कर जाएंगे। अकाली दल से कांग्रेस पिछले दस साल से लड़ती आ रही है। अकाली दल छोड़ कर आने वालों को वह कांग्रेस में शामिल करने की सोच नहीं सकते। वैसे यह हाईकमान का फैसला है।
विज्ञापन