फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress councilor brother in law killed in political rivalry in Ropar

Punjab: रोपड़ में राजनीतिक रंजिश में कांग्रेस पार्षद के देवर की हत्या, चार लोग घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Thu, 03 Nov 2022 01:46 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 01:46 AM IST
सार

डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ कत्ल की मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Congress councilor brother in law killed in political rivalry in Ropar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के रोपड़ शहर के सदाबरत मोहल्ला के नजदीक झगड़े में कांग्रेस पार्षद के देवर का कत्ल कर दिया गया जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर एक से महिला कांग्रेस पार्षद नीलम और अकाली दल के समर्थक भोला सिंह के परिवार के बीच राजनीतिक रंजिश में कई बार झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन


नगर परिषद चुनाव में भी दोनों पक्षों में पथराव हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इस झगड़े में कांग्रेस पार्षद नीलम के देवर पुनीत पुत्र जनक सिंह की मौत हो गई जबकि अशोक सिंह, सन्नी सिंह, हैपी और राजा घायल हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां भी दोनों पक्षों की महिलाओं में हाथापाई हो गई। उधर, नगर परिषद के प्रधान संजय वर्मा एवं कांग्रेस पार्षद अमरजीत सिंह जोली ने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी में पुनीत का समय रहते इलाज नहीं किया गया। यही वजह है कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौली ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले ज्यादातर मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ ही रेफर किया जाता है और यहां पर इलाज नहीं मिलता है। उधर, डॉक्टर कुलजीत सिंह ने कहा कि इमरजेंसी में 500 लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।


उन्होंने कहा इस भीड़ ने एक-दूसरे पर हमला किया। महिलाओं के हाथ में तेजधार वस्तुएं थीं। कई लोगों को चोट आई है जबकि मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ कत्ल की मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed