फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   committee, jagraon flyover reconstruction committee, ludhiana committee

जगरांव पुल के पुनर्निर्माण के लिए बनी कमेटी

Tue, 19 Jul 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 19 Jul 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
committee, jagraon flyover reconstruction committee, ludhiana committee
लुधियाना के जगराओं पुल को दीवार देकर बन्द करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम लुधियाना ने जगरांव पुल के पुनर्निर्माण को लेकर अधिकारियों की तकनीकी कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पुल निर्माण से संबंधी हर तरह की रणनीति बनाएगी। 
विज्ञापन


टीम में निगम के चीफ इंजीनियर लक्ष्मण दास, निगरान इंजीनियर पवन शर्मा, कार्यकारी इंजीनियर राहुल गगनेजा और हरपाल सिंह भुल्लर को शामिल किया गया है। निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी का कहना है कि जगरांव पुल के निर्माण को तय वक्त में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सवा सौ से अधिक वर्ष पुराने जगरांव पुल की जर्जर हालत के बाद इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। केवल दोपहिया वाहन को ही पुल पर से गुजरने की इजाजत है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पुल का निर्माण एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1888 में बना जगरांव पुल जर्जर हाल होने के कारण 14 जुलाई से यातायात के लिए बंद है। शहर के यातायात को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। पहले पुल की चौड़ाई सात मीटर थी, अब इसे बढ़ा कर दस मीटर करने का प्रस्ताव है। नए प्रस्ताव के तहत पुल का डिजाइन तैयार कर रेलवे दो सप्ताह में निगम को सौंप देगा। रेलवे में फिरोजपुर रोड के डीआरएम अनुज प्रकाश का कहना है कि रेलवे की कोशिश है कि पुल का निर्माण निर्धारित एक साल में पूरा कर लिया जाए।

शहर की लाइफ लाइन है पुल 
लुधियाना का जगरांव पुल शहर की लाइफ लाइन माना जाता है। शहर के ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा रोजाना इसी पुल से गुजरता है, लेकिन खस्ता हालत के कारण इसे असुरक्षित घोषित किया गया था। अब लोहा और ईंट गिरने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। अब पुल को तोड़कर नया पुल बनाने के लिए निगम, सूबा सरकार और रेलवे आपस में तालमेल कर रहे हैं।


लुधियाना नगर निगम ने इसके लिए 11.50 करोड़ रुपये का एस्टिमेट भी मंजूर करा लिया है। निगम आयुक्त घनश्याम थोरी का कहना है कि फंड देने की मंजूरी का पत्र रेलवे को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed