फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Coming out of jail on bail, started smuggling business, arrested

जमानत पर जेल से बाहर आकर शुरू कर दिया तस्करी का धंधा, गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Coming out of jail on bail, started smuggling business, arrested
नशा तस्करी के मामले में करीब दो महीने पहले जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आए युवक ने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दाना मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ साथ 2100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में भारती कालोनी निवासी शशि कुमार उर्फ शम्मी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी नार्थ गुरबिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम एएसआइ जनक राज की अगवाई में पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशीला पदार्थ सप्लाई करने का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को बाइक पर जाते हुए काबू कर लिया। आरोपी को बहादुर के रोड दाना मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान काबू किया। इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से थाना सलेम टाबरी व थाना बस्ती जोधेवाल में चोरी, नशा तस्करी तथा आर्मस एक्ट के तहत 7 केस दर्ज हैं। वह दो महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed