फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Collision of two trucks, driver of one died, body taken out with the help of crane

Ludhiana News: दो ट्रक भिड़े, एक के चालक की मौत, क्रेन की मदद से निकाला शव

Mon, 10 Feb 2025 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 10 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Collision of two trucks, driver of one died, body taken out with the help of crane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





खन्ना। नेशनल हाईवे पर साेमवार तड़के करीब 3 बजे खन्ना के नजदीकी गांव बीजा के पास दो ट्रक भिड़ गए। इनमें से एक के चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदासपुर निवासी बलविंदर सिंह के तौर पर हुई। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। ट्रक के केबिन में फंसे चालक का शव क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। जांच में सामने आया कि शराब से भरे ट्रक को लेकर बलविंदर सिंह लुधियाना से खन्ना की तरफ आ रहा था। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। उक्त ट्रक आगे धीमी गति से जा रहे ट्रक के पीछे टकरा गया। वहीं, कोट चौकी से एएसआई बलजीत सिंह ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम काफी देर तक रेस्क्यू में लगी रही। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सदर पुलिस को साैंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed