फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   College student shot dead in Rajpura

Ludhiana News: राजपुरा में कॉलेज के छात्र की गोली लगने से मौत

Sun, 05 Oct 2025 12:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
College student shot dead in Rajpura
राजपुरा। थाना सिटी राजपुरा इलाके में आते पशु मंडी में एक कॉलेज के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। छात्र का शव पशु मंडी के पास गाड़ी में मिला। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। मृतक की पहचान यशप्रीत सिंह (20) निवासी गांव चंगेरा के रूप में हुई है। यशप्रीत सिंह चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज का छात्र था। घटना की बारे में जानकारी मिलते ही थाना सिटी राजपुरा से जांच अधिकारी जगदीश कुमार और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। सिटी थाना की पुलिस ने युवक की गोली लगे शव को कब्जे में लेने के बाद राजपुरा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दी है। वही, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से सैंपल लिए। परिवार के सदस्य राजपुरा सिविल अस्पताल पहुंचे। फिलहाल गोली लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। सिविल अस्पताल राजपुरा में तैनात मेडिकल अफसर डाॅ. परम प्रताप सिंह ने बताया हमारे पास जिस समय यशप्रीत सिंह को लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। हमे यह संदिग्ध केस लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed