फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CMC nursing student committed sucide in hostel

सीएमसी के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या

Tue, 19 May 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 19 May 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सीएमसीएच) में नर्सिंग की छात्रा ने मंगलवार दोपहर हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्महत्या के कारणाें का पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान हर्षा (21) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


वह सीएमसी में जीएनएफ-तीसरे साल की छात्रा थी। वह मूल रूप से पठानकोट निवासी थी और बीते तीन साल से कॉलेज के हॉस्टल में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस स्टेटमेंट रिकार्ड करने के लिए मृतका के परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हर्षा अपने कमरे में अकेली थी। उसकी बाकी सहपाठी लेक्चर लगाने गई थी। उसने कमरे को बंद कर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर हॉस्टल की लड़कियों ने इसकी जानकारी प्रबंधकों को दी। हॉस्टल की सहपाठी मंजू ने कहा कि वह सुबह नौ बजे लेक्चर लगाने गई थी, जब वापस आई तो देखा कि हर्षा का कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू ने कई बार कमरा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं आया। उसने अगले कमरे के बाथरूम से अंदर देखा तो हर्षा का शव लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर हॉस्टल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने हर्षा को उतार कर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर-सेंट्रल सतीश मल्होत्रा ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed