फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CM Bhagwant Mann will administer oath to 10 thousand sarpanches in Ludhiana

Punjab: 10 हजार नवनिर्वाचित सरपंचों को सीएम मान दिलाएंगे शपथ, केजरीवाल होंगे मुख्यतिथि, लुधियाना में समारोह कल

Thu, 07 Nov 2024 02:39 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2024 02:39 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को 10 हजार नवनिर्वाचित सरपंचों को सीएम भगवंत मान शपथ दिलाएंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यतिथि होंगे। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann will administer oath to 10 thousand sarpanches in Ludhiana
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित सरपंचों को शपथ दिलाने के लिए विशाल समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी (आप) सरकार करवा रही है। इस कार्यक्रम में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी आ रहे हैं। केजरीवाल दो दिन पंजाब में रहेंगे। लुधियाना में पंजाब के सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल बतौर मुख्य अतिथि होंगे। इसके अगले दिन 9 नवंबर को केजरीवाल चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक में आप उम्मीदवारों के हक में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


राज्य में लोकतंत्र के उत्सव को बड़े स्तर पर मनाने के लिए पुख्ता तैयारियां की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को लुधियाना के गांव धनानसू स्थित साइकिल वैली में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों को पद की शपथ दिलाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का यह विलक्षण आयोजन जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। क्योंकि पंचायतों को ‘लोकतंत्र का स्तंभ’ माना जाता है। 

विज्ञापन

CM Bhagwant Mann will administer oath to 10 thousand sarpanches in Ludhiana
सरपंचों की शपथ समारोह के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल। - फोटो : संवाद

उपचुनाव के बाद पंचों को दिलाई जाएगी शपथ
इस राज्य स्तरीय समारोह के में संपन्न पंचायत चुनावों में चुने गए 23 जिलों की 13,147 ग्राम पंचायतों में से 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को मुख्यमंत्री द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शेष चार जिलों श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, बरनाला और गुरदासपुर के सरपंचों और 23 जिलों के 81,808 नव-निर्वाचित पंचों को गिदड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला और डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी। 

सर्वसम्मति से चुने गए 3037 सरपंच
पंचायत चुनावों के दौरान राज्य में 3037 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। इनमें से सबसे अधिक फिरोजपुर जिले में 336 सरपंच, गुरदासपुर में 335 और तरनतारन में 334 सरपंचों का सर्वसम्मति से चयन हुआ। 

किए गए उचित इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस समारोह की सफलता के लिए उचित इंतजाम किए हैं क्योंकि इस समारोह में राज्य भर से हजारों की संख्या में पंचायती प्रतिनिधि और अन्य लोग भाग ले रहे हैं। समारोह में पहुंच रहे लोगों की सुविधा के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को निर्देश जारी
समारोह को लेकर ट्रैफिक की सुव्यवस्थित व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोग आसानी से समारोह स्थल पर पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed