फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   City Kirtan and Mohalla decorated martyr joint mail

शहीदी जोड़ मेल पर सजाया गया नगर कीर्तन और मोहल्ला

Tue, 22 Dec 2020 10:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
City Kirtan and Mohalla decorated martyr joint mail
श्री चमकौर साहिब। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साजिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह समेत 40 सिंहों की शहादत को समर्पित शहीदी जोड़ मेल के तीसरे दिन श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। शहीदी जोड़ मेल की समाप्ति पर एसजीपीसी की ओर से नगर कीर्तन सजाया गया। इसमें तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के समेत अन्य धार्मिक नेताओं ने हाजिरी भरी। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि चमकौर साहिब की पवित्र धरती का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी के सदस्य अजमेर सिंह खेड़ा ने कहा कि सिख युवा इतिहास से जानकारी लें। इस दौरान निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने मोहल्ला भी सजाया। गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद हाथी और घोड़ों पर सवार निहंग सिंह फौजों ने खेल स्टेडियम में पहुंचकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। निहंग सिंह जथेबंदी बुड्ढा दल के जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह और बाबा निहाल सिंह हरियां बेलां वालों ने केंद्र सरकार से कृषि कानून रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed