फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   chilid kidnap rumor, people beat three sant

लुधियानाः बच्चे अगवा करने की अफवाह पर लोगों ने तीन साधुओं की पीटा, पुलिस बोली- बेकसूर तीनों

Tue, 13 Aug 2019 02:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Aug 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
chilid kidnap rumor, people beat three sant
फाइल फोटो
सूबे में बच्चों को अगवा करने की लगातार चल रही अफवाहों के बीच रूपनगर में साधुओं के वेष में घूम रहे तीन लोगों को बेवजह लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों को इन तीन लोगों की पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने तीनोें को बेकसूर बताया है। साथ ही पुलिस पिटाई करने वालों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


आईआईटी रोड पर वह तीन व्यक्ति सुबह साधुओं वाले कपड़े पहन कर घूम रहे थे। वहां पर इस दौरान शोर मच गया कि यह लोग किसी बच्चे को अगवा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति की पिटाई करके लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दो व्यक्तियों से वहां से भाग कर अपने आप को बचाया।
विज्ञापन


पर उनकी किस्मत बुरी निकली कि कुछ ही दूरी पर गांव हवेली रोड पर लोगों ने फिर से उसे घेर लिया और बिना कुछ जांचे इनकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद इन दोनों व्यक्तियों को भी थाना पुलिस रूपनगर के हवाले कर दिया। पुलिस इन्हें पकड़ कर थाने में ले गई। इस दौरान यह सारा मामला सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यह सब कुछ वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए तथा पुलिस गंभीरता से इसकी जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद दोपहर थाना सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह लोग स्थानीय सदाव्रत मोहल्ला के रहने वाले हैं तथा यह किसी बच्चे को अगवा करने की फिराक में नहीं थे। उन्होंने बताया कि इन पर किसी भी तरह की कोई आपराधिक शिकायत पहले कभी दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोग मांगने वाले थे। इस सारे मामले में यह बड़ी गंभीर बात है कि लोगों ने अफवाहों के चलते बिना कुछ सोचे समझे इन लोगों पर अपना हाथ साफ कर दिया। पुलिस इस मामले में बना वीडियो और मौके की फोटो से उन लोगों की भी पहचान कर रही है, जिन्होंने इन व्यक्तियों की बेवजह धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed