{"_id":"68fdfab952bdb9319f0c13b1","slug":"child-falls-into-open-sewerage-manhole-in-ludhiana-see-video-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: लुधियाना में सीवरेज के खुले मैनहोल में गिरा बच्चा, अंदर से चिल्लाता रहा, शोर सुन दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लुधियाना में सीवरेज के खुले मैनहोल में गिरा बच्चा, अंदर से चिल्लाता रहा, शोर सुन दौड़े लोग
Sun, 26 Oct 2025 04:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज के मैनहोल में गिरा बच्चा।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लुधियाना में एक बच्चा चलते-चलते सीवरेज के खुले मैनहोल में गिर गया। मैनहोल का ढक्कन खुला होने की वजह से बच्चा मैनहोल के गड्ढे में गिर गया। वह अंदर ही काफी देर तक चिल्लाता रहा। पास से गुजर रहे दूसरे बच्चे ने शोर मचाकर वहां लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद एक युवक ने बच्चे को हाथ से खींचकर बाहर निकाला। घटना लुधियाना राहों रोड के जगीरपुर के पास गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी की है।
विज्ञापन
सीवरेज में गिरे बच्चे को हल्की चोटें भी आई। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बीच रास्ते में मैनहोल का ढक्कन खुला था। इसके लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। साथ ही कॉलोनी में कई और सीवर के ढक्कन खुले हैं। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
बच्चे के सीवरेज में गिरने की घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कॉलोनी में रहने वाला 10 वर्षीय बच्चा रास्ते में घूम रहा है। पास में ही एक पार्क भी है। पार्क में कुछ बच्चे झूला झूल रहे हैं। बच्चा भी उन्हें देखते हुए आगे बढ़ा और सीवरेज के खुले मैनहोल गिर गया। सीवर के पास से ही साइकिल सवार एक बच्चा गुजरता है। सीवर में गिरे बच्चे की आवाज सुनकर साइकिल सावर बच्चा वहां रुक गया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचकर बच्चे को निकालने की कोशिश की। इसके एक युवक ने बच्चे को हाथ से खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
सीवर में गिरने से बच्चे के कपड़े भी कीचड़ में सन गए। इस दौरान हाथ में लिया एक खिलौना भी वहां गिर गया। इसके बाद पड़ोसी बच्चे को उसके घर गए। कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाए कि आए दिन मैनहोल के ढक्कन खुले रहते हैं। ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है, इसके बाद भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। पास में ही दशमपिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी है। कॉलोनी में बने पार्क में स्कूल के बच्चे खेलने आते हैं। कॉलोनी निवासी रवि कुमार का कहना है कि मोहल्ले वालों ने गली में पाठ रखा था। इसके लिए निगम कर्मचारी सफाई करने आए, लेकिन सीवरेज का ढक्कन बंद नहीं किया।
क्या कहते है आप विधायक दलजीत सिंह गरेवाल भोला
हलका पूर्वी के आप विधायक दलजीत सिंह भोला गारेवाल ने कहा की इस मामले की अभी जानकारी नहीं है। इस घटना की जांच कराई जाएगी। अगर किसी निगम अधिकारी की गलती हुई तो उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।