{"_id":"21736828cdc5e3579861f7c534feda6a","slug":"chief-secreatary-dto-form-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ सेक्रेटरी पहुंचे डीटीओ तो फार्म छोड़ भागे एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ सेक्रेटरी पहुंचे डीटीओ तो फार्म छोड़ भागे एजेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 20 Jun 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी सचिवालय में बने सुविधा सेंटर और जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर में शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने चेकिंग की। इस दौरान कई एजेंट फार्म छोड़ कर भाग खड़े हो गए। एजेंटों ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि वे उनके लाइसेंस और अन्य काम करा कर देंगे। मौके पर जब्त किए गए सभी फार्मों को विजिलेंस विभाग को सौंप कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि विभाग की कारगुजारी को बेहतर बनाया जाए, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार सुबह चीफ सेक्रेटरी कौशल ने सुविधा केंद्र पहुंचते ही सेंटर इंचार्ज से सारा रिकार्ड लेकर चेक किया और केंद्र में पहुंच रहे लोगों से बातचीत की। इस दौरान कुछ एजेंट मौके से रफूचक्कर हो गए। घबराहट में एजेंट करीब 62 फार्म वहीं फेंक गए। सभी फार्म ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित थे। इस पर चीफ सेक्रेटरी ने डीटीओ अनिल गर्ग को हिदायत दी कि इस गोरखधंधे को बंद करने के लिए कदम उठाए जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। चीफ सेक्रेटरी ने निर्देश दिए कि ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कामों को वक्त पर पूरा करने के लिए सभी खिड़कियों पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक काम किया जाए।
इस दौरान चीफ सेक्रेटरी से शिकायत की कि सुविधा सेंटर में रसीदी टिकट नहीं मिल रही, जबकि बाहर से ब्लैक में आसानी से मिल रही हैं। इस पर चीफ सेक्रेटरी ने अकाउंटेंट को चार्जशीट करने और आधे घंटे में लोगों को रसीदी टिकटें मुहैया कराने का निर्देश दिया। एडीसी ईशा कालिया और डीटीओ को निर्देश दिया कि सुबह रोजाना नौ बजे सुविधा सेंटर की चेकिंग की जाए और रोजमर्रा की दिक्कतों का मौके पर निपटारा किया जाए। इस मौके पर एक महिला डॉक्टर ने मिनी सचिवालय की पार्किंग में मनमर्जी से पैसे वसूलने का मुद्दा उठाया। चीफ सेक्रेटरी ने एडीसी बलदेव सिंह को आदेश दिया कि इस ओवरचार्जिंग करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इसके बाद चीफ सेक्रेटरी ने सिविल सर्जन दफ्तर में जन्म एवं मौत के सर्टिफिकेट संबंधी काम का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। यहां पर चीफ सेक्रेटरी की तसल्ली रही। सिविल सर्जन डॉ. सुभाष बत्ता ने नशा मुक्ति केंद्र की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने साफ निर्देश दिए हैं कि सेवा के कानून को सख्ती से लागू किया जाए। इसी के तहत सारी कसरत की जा रही है। इस अवसर पर डीसी रजत अग्रवाल, कविता सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।