फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chief Minister laid the foundation stone of the development projects costing 60 crores in Bathinda

बठिंडा : मुख्यमंत्री ने 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं का नींव पत्थर रखा, अब स्वास्थ्य के लिए प्रदेश भर में बनेंगे पार्क

Sat, 16 Oct 2021 02:00 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister laid the foundation stone of the development projects costing 60 crores in Bathinda
विकास परियोजनाओं का उद्धाटन करने पहुंचे चन्नी। - फोटो : BATHINDA
बठिंडा। शुक्रवार को शहर में पहुंचे प्रदेश के मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अलग अलग जगहों पर 60 करोड रुपये की लागत से बनने वाले विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि लोगों की अच्छी सेहत के लिए प्रदेश भर में पार्क विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

परशुराम नगर चौक पर 2001 में बने शहीद संदीप सिंह के बुत का सौंदर्यीकरण करवाने के बाद शुक्रवार को वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री की ओर से शहीद संदीप के माता प्रकाश कौर और पिता राठा सिंह को विशेष तौर पर बुलाया गया था। श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी और वित्तमंत्री बादल बुत के पास लगे मंच पर पहुंचे और शहीद के माता पिता को मंच पर बुलाकर पास में बैठा लिया। दोनों नेताओं ने शहीद के माता पिता का सम्मान नहीं किया। सैनिक संदीप सिंह दो अगस्त 1999 को सूरनकोट जम्मू कश्मीर में देश के लिए शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने 30 करोड रुपये की लागत से बठिंडा ब्रांच नहर के नवीनीकरण प्रोजेक्ट और करीब 30 करोड रुपये के लागत से रोज गार्डन में बनने वाले मल्टीपर्पज आडीटोरियम प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा।
इस नींव पत्थर समागम के दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने मुख्यमंत्री चन्नी के कंधे पर हाथ रखकर खूब फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने दौरे के दौरान मेरीटोरियस स्कूल में बनाए गए डेंगू वार्ड का दौरा किया और उक्त वार्ड में दाखिल लोगों का हाल चाल जाना।
शहीद के बुत पर राजनीति-पूर्व पार्षद विजय कुमार
2001 में शहीद संदीप सिंह के बुत को परसराम नगर चौक में लगाने वाले पूर्व पार्षद विजय कुमार ने कहा कि वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने शहीद के बुत को लेकर राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उक्त बुत लगाया गया था तो तब त्तकालीन मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उद्घाटन किया था। जो अब सौंदर्यीकरण के नाम पर वित्तमंत्री बादल ने हटवा दिया। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री बादल और मुख्यमंत्री चन्नी ने शहीद के माता पिता का सम्मान ना कर शहीद का अपमान किया है।

लाइन पार इलाके के वोट बैंक पर मनप्रीत की नजर
लाइनपार इलाके में स्थित परशुराम नगर, जोगी नगर और प्रताप नगर में एक बड़ा वोट बैंक है। जिसे लेकर हर राजनीतिक पार्टी को लाइनपार इलाके के वोट बैंक की ललक रहती है। इस एरिया में पुराने कांग्रेसी नेता अब आप नेता पार्षद जगरूप गिल का लाइनपार इलाके में अच्छा रसूख होने कारण उनकी उक्त एरिया के बोट बैंक पर अच्छी पकड थी। जबसे गिल ने कांग्रेस से नाता तोडा है तबसे वित्त मंत्री बादल को लाइनपार इलाके के बोट बैंक की चिंता हुई पड़ी है। पूर्व पार्षद विजय का कहना था कि वित्त मंत्री बादल ने बोट बैंक के लिए ही आज मुख्य मंत्री चन्नी को बुलाकर समागम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed