फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   chicken corner owner commit suicide in Ludhiana

चिकन कॉर्नर के मालिक ने नहर में कूदकर दी जान

Sun, 28 Mar 2021 06:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
chicken corner owner commit suicide in Ludhiana
देनदारों से पैसे न मिलने से परेशान ऋषि नगर स्थित एक्स ब्लॉक निवासी गुरपाल सिंह (44) ने नहर में कूदकर जान दे दी। एक दिन बाद गुरपाल का शव गांव इस्सेवाल के पास नहर से मिला। सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरपाल की पत्नी अंतरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर किरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, गीता, काकू, मिनी, रिक्की, शालू और शालू के साढू व साली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना पीएयू के एसएचओ जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि गुरपाल सिंह अपने घर के निचले हिस्से में चिकन कॉर्नर चलाता है। गुरपाल सिंह के दो बेटे भी हैं। वह शुक्रवार शाम को करीब सात बजे घर से बिना कुछ बताए मोबाइल घर पर ही छोड़कर स्कूटी पर चला गया। देर रात तक जब नहीं लौटा तो परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। परिवार के सदस्य ढूंढते हुए जब सिधवां नहर की तरफ पहुंचे तो वहां गुरपाल की स्कूटी मिली। 10 किमी दूर गांव हिस्सेवाल के पास थाना मुल्लांपुर की पुलिस को नहर से एक शव मिला था जो गुरपाल सिंह का था। घटना का पता चलते ही थाना पीएयू की पुलिस ने पहुंचकर जब स्कूटी को कब्जे में लिया तो उसमें से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें गुरपाल सिंह ने लगभग 9 लोगों के नाम लिखे हुए थे। उसने लिखा था आरोपियों ने उसके 15 लाख रुपये देने हैं। वह काफी समय से मांग रहा था लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed