फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Central government had expressed danger on the route, but the DGP had given clearance: Ashwani Sharma

केंद्र सरकार ने रुट पर जताया था खतरा, लेकिन डीजीपी ने दी थी क्लीरेंस : अश्वनी शर्मा

Sat, 08 Jan 2022 07:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Central government had expressed danger on the route, but the DGP had given clearance: Ashwani Sharma
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि जिस रूट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जाना था केंद्र सरकार ने पहले ही वहां खतरा जता दिया था पर पंजाब के डीजीपी ने उस रूट के लिए क्लीरेंस दी थी और काफिला वहां से गया था। अब पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू झूठ बोल लोगों को भ्रमित कर रहे है कि वाया रोड जाने का प्रोग्राम मौके पर बनाया गया था। पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा शनिवार की दोपहर लुधियाना के एक रेस्तरां में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को रास्ते में रोकना एक सोची समझी साजिश थी। अश्वनी शर्मा ने साफ किया कि तीन जनवरी को केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य सरकार को लिखकर दिया था कि प्रधानमंत्री मौसम खराब होने की सूरत में बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन से फिरोजपुर हुसैनीवाला में सड़क के रास्ते जा सकते हैं। वैकल्पिक रूट तैयार रखें। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रधान अब कह रहे हैं कि उन्हें अंतिम समय में यह बताया गया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर पहले ही पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री को इस रूट पर खतरा है। इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और इस रूट पर किसी तरह की रुकावट न आए। डीजीपी की क्लीरेंस मिलने के बाद ही काफिला वहां से निकला था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएसपी ने जो एफआईआर दर्ज की है वह हास्यास्पद है। धरना लगाने वाले पूरी दुनिया के सामने मीडिया में बयान दे रहे हैं। डीएसपी ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला जिस पर की सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान ले लिया और डीएसपी ने उसमें ऐसी धारा लगाई है जिसमें 200 रुपये देकर मौके पर जमानत हो जाती है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस पूरी घटना के तार दिल्ली से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed