फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cbi investigation, cbi investigation of gagneja case, ludhiana politics

गगनेजा मामले में सीबीआई जांच की मांग

Sun, 07 Aug 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 07 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
cbi investigation, cbi investigation of gagneja case, ludhiana politics
Brigadier (Retd), Jagdish, Gagneja - फोटो : amar ujala
 हमले में घायल आरएसएस सह सरसंघ चालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा का हाल जानने रविवार को सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू डीएमसी पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने हमले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं रह गया है। इस कांड के आरोपियों को तुरंत सामने लाकर ही जनता में विश्वास पैदा किया जा सकता है। ऐसे गोलीकांड साबित कर रहे हैं कि सूबे में कहीं न कहीं माहौल खराब करने की साजिशें रची जा रही हैं।

डीएमसी में डा. सिद्धू ने पहले गगनेजा की तबीयत को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। इसके बाद  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव से पहले इस तरह के हमले एवं साजिशें शुरू हो जाती हैं। साफ है कि कुछ ताकतें सूबे का माहौल खराब करना चाहती हैं।
विज्ञापन


उधर, सिविल सर्जन डा. रेनू छतवाल का कहना है कि पीजीआई व डीएमसी के डॉक्टरों की टीम मेडिकल जांच कर रही है। उनका पूरा मुआयना किया जा रहा है। अभी वह आईसीयू में हैं। ऑपरेशन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed