फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CBI and ED mean Amit Shah: Raja Wading ludhiana

सीबीआई और ईडी का मतलब अमित शाह: राजा वडिंग

Fri, 07 Aug 2020 04:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
CBI and ED mean Amit Shah: Raja Wading ludhiana
कांग्रेस के गिदड़वाहा से विधायक राजा वड़िंग शुक्रवार को जहरीली शराब मामले में अपनी सरकार का बचाव करते दिखे। खुद उनकी पार्टी के नेताओं और विरोधी दल की तरफ से शराब मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर वड़िंग ने साफ कहा कि सीबीआई मतलब अमित शाह, ईडी मतलब अमित शाह। भाजपा और शिअद जो चाहेगा सीबीआई वहीं काम करेगी। महाराष्ट्र में इसका नजारा सभी ने देखा है, कैसे सत्ता के लालच में सिर्फ 15 दिन के अंदर सीबीआई ने क्लीन चिट जारी की थी।
विज्ञापन

विधायक राजा वड़िंग शुक्रवार को कांग्रेस मंत्री भारत भूषण से मिलने के लिए लुधियाना आए थे। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा व शमशेर सिंह दूलों की तरफ से अपनी सरकार को घेरने के सवाल पर वड़िंग ने कहा कि यह उनके निजी विचार हो सकते हैं। मैने उनका कोई बयान नहीं सुना है। सरकार का बचाव करते उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पीड़ितों का हाल जानने के लिए गए हुए है।
विज्ञापन

मेरा कहना है कि सरकार को आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करना चाहिए। इसमें शामिल चाहे पुलिस या आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी मामला दर्ज होना चाहिए। डीजीपी और आबकारी विभाग जांच कर रहा है, कुछ दिन के अंदर पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी। बीते दिनों कांग्रेसी विधायक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर की तरफ से भाजपा की तरफ झुकाव दिखाते किए गए ट्वीट पर उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। ट्वीट या ब्यान उनका निजी विचार हो सकता है। इसमें मुझे तो कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed