फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cash looted from Mohali's taxi driver in Ludhiana

मोहाली के ट्रैक्सी ड्राइवर से लुधियाना में चार हजार की नकदी लूटी और बैंक से भी निकलवाए 11 हजार

Thu, 12 May 2022 04:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
cash looted from Mohali's taxi driver in Ludhiana
लुधियाना। मोहाली से टैक्सी लेकर महानगर के शिवपुरी इलाके में पहुंचे एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिल टैक्सी चालक को ही लूट लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कार भी लूटने की कोशिश की, लेकिन कार सड़क के बीच धंस गई। इस कारण लुटेरों को वापस भागना पड़ा। जिसके बाद घायल ड्राइवर एसएएस नगर के बलौंगी के पास रहने वाले सतनाम सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना लाडोवाल की पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में सतनाम सिंह की शिकायत पर तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने शिकायत में बताया कि 10 मई को उसकी मारुति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में मोहाली से एक लड़का लुधियाना के शिवपुरी इलाके तक जाने के लिए सवार हुआ। शिवपुरी पहुंचकर उसके दो और साथी कार में सवार हो गए। एक सुनसान सी जगह पर ले जाकर आरोपियों ने उसके गले में रस्सी डालकर दातर से वार किया। इसके बाद उसे ड्राइविंग सीट से हटा कर उनमें से एक ने कार चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दो आरोपियों ने उसका पर्स निकाल लिया और उसमें पड़े चार हजार रुपये की नकदी, 3 एटीएम कार्ड और 2 क्रेडिट कार्ड थे। उसका आई फोन-11 छीन कर उसके हाथ में पहना चांदी का कड़ा भी उतरवा लिया। आरोपियों ने एसबीआई एटीएम से उसके अकाउंट से 11 हजार रुपये निकलवाए और लाडोवाल टोल प्लाजा की ओर चल दिए। लाडोवाल बाईपास के पास सड़क धंसी होने के कारण कार फंस गई। जहां अन्य कारें आती देख आरोपी उसे कार में छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed