{"_id":"67374ca1baba12d88d091d06","slug":"case-registered-on-nri-for-making-obscene-photo-of-woman-viral-in-halwara-2024-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: NRI को दिल दे बैठी महिला, साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें, फिर मिला धोखा, अश्लील फोटो कर दिए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: NRI को दिल दे बैठी महिला, साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें, फिर मिला धोखा, अश्लील फोटो कर दिए वायरल
Fri, 15 Nov 2024 06:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 06:59 PM IST
सार
पंजाब के हलवारा में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर इटली में रहने वाले एनआरआई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि एनआरआई ने उससे शादी का वादा किया था। इसी बहाने उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और बाद में अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
crime as
- फोटो : AI Generated
विस्तार
सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर प्यार, यहां तक कि साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई। बावजूद महिला को धोखा मिला। मामला पंजाब के हलवारा का है। जहां एक महिला के साथ एनआरआई ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया और फिर बाद में उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
पीड़िता शादीशुदा है लेकिन, पति से विवाद के चलते वह अलग रहती है। महिला का आरोप है कि एनआरआई ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम किया है। महिला की शिकायत पर एनआरआई के खिलाफ थाना सुधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने इस गंभीर मामले की जांच का जिम्मा थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान जालंधर निवासी सुखजीत सिंह के तौर पर हुई है। सुखजीत सिंह इटली में रह रहा है। पुलिस ने उसके देश और विदेश के पते पर गिरफ्तारी के लिए नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन
ऐसे एक-दूसरे के करीब आए एनआरआई और महिला
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 2013 में उसकी शादी रायकोट में हुई थी, उनका 8 साल का एक बेटा भी है। पति से विवाद के चलते 2017 में वो रायकोट में ही किराये का मकान लेकर अलग रहने लगी। इस दौरान उसकी दोस्ती मिनहास नीलू नामक फेसबुक अकाउंट वाले सुखजीत सिंह के साथ हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई और सुखजीत सिंह ने उससे शादी का वादा करके पति से तलाक लेने का दबाव बनाया। 2019 में सुखजीत सिंह भारत आया और दोनों अकालगढ़ गांव में किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे। लगातार 2 महीने सुखजीत सिंह के साथ विवाहित जोड़े की तरह रहे और जिंदगी भर साथ रहने की कसमें भी खाईं।
एनआरआई ने खुद को बताया कुंवारा
पीड़ित महिला ने बताया कि सुखजीत वापस इटली चला गया और वो अपने मायके रहने लगी। फिर 2021 से 2023 तक सुखजीत इटली से कई बार भारत आया और दोनों साथ रहे। सुखजीत ने उसे बताया था कि वो कुंवारा है। लगातार साथ रहने के दौरान पीड़िता को सुखजीत के पहले से शादीशुदा होने का शक होने लगा। इसी को लेकर दोनों में अनबन होने लगी। इतने सालों के संबंध के दौरान सुखजीत ने जो रुपये इटली से खर्चे के लिए भेजे थे उन्हें वापस करने की जिद पर अड़ गया। सुखजीत इटली से फोन करके धमकियां देने लगा कि अगर उसने रुपये वापस नहीं किए तो आपसी संबंधों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।

पत्नी और बहन ने दी धमकियां
पीड़ित महिला ने कहा कि उसने सुखजीत को भारत आकर आमने-सामने बात करने की बात कही। बाकायदा रुपये लौटाने का भी सुखजीत को भरोसा दिया। बावजूद सुखजीत ने इटली से वापस आकर मिलने और बात करने की बजाए सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि खुद को कुंवारा बताने वाले सुखजीत सिंह की पत्नी और अकालगढ़ में रहने वाली उसकी बहन कमल ने भी गाली गलौच करते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दी।

केस दर्ज होने का पता चलने पर भागा विदेश
महिला का कहना है कि आरोपी सुखजीत को पुलिस शिकायत की भनक लग गई और वो इटली फरार हो गया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है अगर सुखजीत सिंह के अलावा किसी और की भूमिका भी सामने आई तो उसे भी नामजद किया जाएगा।