फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case registered against former MLA Jeet Mahinder Sidhu in Haryana

बठिंडा : हथियारों के बल पर किले पर कब्जे के आरोप में पूर्व विधायक जीत महिंदर सिद्धू पर हरियाणा में केस दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against former MLA Jeet Mahinder Sidhu in Haryana
बठिंडा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित थाना शाहाबाद पुलिस ने तलवंडी साबो के पूर्व विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू और उनकी माता समेत 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पूर्व विधायक पर शाहाबाद थाने के तहत आते एक किले पर जबरन कब्जा करने का आरोप है। हरियाणा पुलिस ने यह कार्रवाई हरियाणा के गांव झरौली खुर्द के रहने वाले अजीत सिंह महल की लिखित शिकायत पर की है। फिलहाल, किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना शाहबाद पुलिस को शिकायत देकर हरियाणा के गांव झरौली खुर्द के निवासी अजीत सिंह महल ने बताया कि चार मई 2022 को दोपहर के समय उसके गांव के रहने वाले कैप्टन बख्शीश सिंह ने फोन कर उसे सूचना दी कि बठिंडा से संबंधित पूर्व विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू, उनकी मां बीबी अमरजीत कौर सिद्धू अपने साथ 25 से 30 अज्ञात लोगों के साथ फॉर्च्यूनर, इनोवा गाड़ी, इंतो गाड़ी और चंडीगढ नंबर की गाड़ी में सवार होकर आए और किले का ताला तोड़कर उस पर अपना कब्जा कर लिया। अजीत सिंह महल के अनुसार उस समय जीत महिंदर सिंह सिद्धू व उनके अज्ञात साथियों के पास बंदूकें, तलवारें अन्य कई तेजधार हथियार थे।
विज्ञापन

अजीत सिंह महल ने बताया कि चार मई को उसकी पंजाब में बलाचौर की अदालत में पेशी थी और वह अदालत में आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर वह उस समय किले में मौजूद होता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। अजीत सिंह महल ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उनके किले में बंदूक, 12 कारतूस, रिवॉल्वर, पत्नी के सोने के गहने, 12 सोने के बटन, कैश के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज थे, जो कमरे में पड़े थे, जो गायब पाए गए। इसके बाद उसने चार मई को पूरे मामले की जानकारी अपने वकील के जरिये शाहाबाद पुलिस थाने को दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed