फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case of suicide attempt filed on ASI sacked accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी बर्खास्त एएसआई पर खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज

Thu, 13 May 2021 10:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Case of suicide attempt filed on ASI sacked accused of rape
सीआईए स्टाफ 1 में तैनात एक एएसआई को थाना नथाना अधीन आते एक गांव की महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर काबू कर लिया गया था। इस दौरान आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह ने बुधवार को भुच्चो पुलिस चौकी में अपने हाथ, गर्दन, पेट में ब्लेड मारकर खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन

इस मामले में थाना नथाना पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ खुदकुशी का प्रयास करने के आरोप में वीरवार को जुर्म में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी पुष्टि थाना नथाना के एसएचओ नरिंदर कुमार ने की।
विज्ञापन

थाना नथाना के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी एएसआई को जब पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस चौकी भुच्चो ले गई थी तो वहां पर आरोपी ने पुलिस की नजर से बचकर अपनी गर्दन पर ब्लेड से दो कट और पेट में एक कट लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पता चलने पर पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी से ब्लेड छीनकर मौके पर ही पट्टी कर दी थी। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुर्म में बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने रोजनामचा रपट दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को किया अदालत में पेश
पुलिस ने वीरवार को आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह को अदालत में पेश किया, जहां पर अदालत ने सरकारी वकील की दलीलों सहमत होते हुए आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना नथाना के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया कि महिला की ओर से आरोपी एएसआई द्वारा एक लाख साठ हजार रुपये लेने के आरोप के बारे में पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। अगर ऐसा कोई मामला सामने आया तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीआईए स्टाफ 1 में तैनात एएसआई गुरविंदर सिंह ने थाना नथाना अधीन आते एक गांव के युवक को 6 मई को 400 ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार करने का दावा करते उसके खिलाफ थाना कैंट में नशा तस्करी का केस दर्ज किया था। इस मामले में एएसआई पकडे़ गए युवक की मां को उसके बेटे को केस से निकालने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने इसकी सूचना गांव वालों और रिश्तेदारों को दे दी। 11 मई को जब एएसआई उक्त महिला के साथ संबंध बनाने के लिए उसके घर पहुंचा तो वहां पर गांव वालों एवं महिला के रिश्तेदारों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था। वीरवार को दुष्कर्म मामलेे के साथ खुदकुशी के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई।

महिला आयोग ने लिखा डीजीपी को पत्र
पंजाब महिला आयोग ने प्रदेश के डीजीपी दिनकर गुप्ता को एक पत्र लिखकर कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। इसकी पुष्टि आयोग की चेयरमैन मनीषा गुलाटी ने अपने फेसबुक पर पत्र को पोस्ट करते हुए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed