फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case of fraud of crores on father-son owner of Good Time Venture

गुड टाइम वेंचर के मालिक पिता-पुत्र पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस

Mon, 20 Jan 2020 06:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud of crores on father-son owner of Good Time Venture
महानगर की नामी कंपनी गुड टाइम वेंचर के मालिकों ने देश के कई लोगों के पैसे लेकर एक्सपायरी माल भेज करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। आरोपी पिता पुत्र यह ठगी लोगों को डिस्ट्रीब्यूटर बनाने और माल भेजकर करते थे। जब लोगों ने माल एक्सपायरी डेट का होने की बात की तो आरोपियों ने माल वापस मंगवा लिया और लोगों से इकट्ठे किए करोड़ों रुपये वापस नहीं दिए। आरोपी खुद को एक बड़े राजनीतिक व्यक्ति के रिश्तेदार और बड़े बड़े नेताओं का नजदीकी बता कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा थे। जब कोई व्यक्ति कुछ बोलता तो उसे धमकियां देकर चुप करा दिया जाता था। कुछ लोगों ने पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत की थी। पुलिस द्वारा जांच के बाद इस मामले में कानपुर के रहने वाले व्यापारी हर्ष कुमार सर्राफ की शिकायत पर थाना माडल टाऊन की पुलिस ने गुड टाइम वेंचर के मालिक संकल्प छिब्बर और नरेंद्र दीप छिब्बर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने जम्मू के रहने वाले भूपिंदर सिंह से भी धोखाधड़ी की है। अब जम्मू की अदालत ने भी आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए है। भूपिंदर सिंह ने वारंट लाकर पुलिस कमिश्नर को दिए है। जिन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गुड टाइम वेंचर के मालिकों द्वारा ठगी का शिकार हुए जम्मू, उत्तर प्रदेश, हरिद्वार, चेन्नई, पंजाब, बंगलूरू के साथ साथ कई प्रदेशों से लोग सोमवार को शिकायत देने पहुंचे। व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हर्ष कुमार सर्राफ और भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हर्बल प्रोडक्ट, शैंपू व अन्य सामान सप्लाई करते थे। इन्होंने उन्हें बड़े बड़े लोगों के रिश्तेदार और नजदीकियां होने के कारण अपने जाल में फंसा लिया। उन्हें लाखों रुपये का सामान भिजवा दिया। जिनकी एडवांस में पेमेंट ले रखी थी। जब माल भिजवाया या तो वो यह कुछ समय बाद एक्सपायर होने वाला था या फिर एक्सपायर था। जब उन्होंने बात की तो उन्हें माल वापस भिजवाकर दोबारा भेजने का वादा किया, लेकिन बाद में टाल मटोल शुरू कर दी। जब उन्होंने पैसे मांगे तो एक नहीं सुनी। उसके बाद उन्हें धमकियां भी दी गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बावजूद लखनऊ में 15 व्यक्ति से ठगे 15 लाख
आरोपी पिता पुत्र ने छह राज्यों के 13 लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की। हर्ष और भूपिंदर ने बताया कि अभी तो सिर्फ 13 लोग ही सामने आए है, लेकिन आरोपियों ने पूरे देश के कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी मारी है। अब आरोपी इधर उधर भागते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि मामला दर्ज होने के बावजूद दो सप्ताह पहले आरोपियों ने लखनऊ के एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। हर्ष और भूपिंदर ने आरोप लगाया गया कि जब कोई बाहर से व्यापारी मिलने आता तो दोनों पिता-पुत्र दोराहा के पास बने एक नजदीकी रिश्तेदार के घर ले जाते थे। मगर वह व्यक्ति भी बाद में मुकर गया कि उसका आरोपियों से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
थाना माडल टाऊन के एसएचओ इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी दुकान और घर पर छापामारी की गई थी। मगर वह मिले नहीं। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed