{"_id":"6164395a8ebc3e05ed355172","slug":"case-filed-against-producer-and-director-of-film-kya-meri-sonam-gupta-bewafa-hai-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’ का भारी विरोध, निर्माता-निर्देशक समेत पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’ का भारी विरोध, निर्माता-निर्देशक समेत पांच पर केस दर्ज
Mon, 11 Oct 2021 07:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:06 PM IST
सार
विवादों में घिरी फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’ के निर्माता व निर्देशक समेत पांच लोगों के खिलाफ पंजाब के लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। हिंदू संगठन कई दिनों से इस फिल्म का विरोध कर रहे थे। धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’ के खिलाफ सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाओं को आहत करने को लेकर चल रहे विवाद के बाद आखिरकार कमिश्नरेट पुलिस ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक सहित पांच लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह मामला थाना डिविजन तीन की पुलिस ने शिवसेना बाल ठाकरे के चंद्रकांत चड्डा की शिकायत पर फिल्म के निर्माता सौरभ त्यागी, निर्देशक मोहम्मद अतरवाला, चिराग धारीवाल, धवल गड्डा, अक्षय गड्डा और फिल्म के प्रीमियर चलाने वाली जी 5 के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
विज्ञापन
फिल्म के कुछ दृश्यों पर संगठनों की आपत्ति
फिल्म में कुछ दृश्यों को लेकर हिंदू संगठनों में रोष था। करीब बीस दिन से लड़ाई लड़ रहे हिंदू संगठनों की तरफ से रविवार को समराला चौक जाम किया गया था। इस दौरान पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए थे।
चंद्रकांत चड्डा ने बताया कि रविवार को पेन स्टूडियो प्रोडक्शन हाउस की ओर से निर्मित जी 5 एप पर फिल्माई जा रही फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता वेवफा है’ में फिल्माए गए ऐसे दृश्य जिसमें महामाई मां भगवती जागरण में अश्लीलता भरे दृश्य, शराब पिलाने के दृश्य सहित माता वैष्णो देवी जी व तारा रानी जी की कथा के बारे में आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करने के खिलाफ सनातन धर्म प्रेमियों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी
धरने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस संबंध में पहले शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य प्रवक्ता चंद्रकान्त चड्ढा व श्री हिंदू तख्त के जिला प्रधान रोहित शर्मा द्वारा लुधियाना पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंपी गई। कार्रवाई न करने पर सनातन धर्म प्रेमियों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और समराला चौक पर हिंदू समाज का विशाल धरना लगाया गया। जिसमें लुधियाना के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जे एलेनचेजियन ने स्वयं पहुंचकर आंदोलनकारियों को एक दिन के भीतर फिल्म से संबंधित टीम पर मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। जिसके बाद लुधियाना पुलिस प्रशासन ने फिल्म से संबंधित निर्माता, निर्देशक सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।