{"_id":"6713efb1bd9f6ffbb70ceff9","slug":"case-filed-against-friend-in-case-of-youths-death-under-suspicious-circumstances-ludhiana-news-c-16-1-pkl1027-544449-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में दोस्त पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में दोस्त पर केस दर्ज
Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, दो दिन से धर्मशाला में रखा था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। दोस्त के साथ घर से बाइक पर गए रायकोट के जौहलां रोड वासी अमृतपाल सिंह उर्फ मोनू (22) का शव सहबाजपुरा रोड पर ड्रेन किनारे से मिलने के बाद रायकोट सिटी पुलिस ने शनिवार देर शाम कत्ल की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
परिजनों ने शव को धर्मशाला में रख एलान कर दिया था कि जब तक कर अमृतपाल को साथ ले जाने वाले दोस्त पर मामला दर्ज नहीं होता अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने अमृतपाल सिंह के पिता सरबजीत सिंह के बयान पर जगदीप सिंह उर्फ जग्गी वासी मंडी कलां बठिंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जग्गी इन दिनों अपने ननिहाल रायकोट के गांव कालसां में रह रहा था।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरबजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर को जगदीप उनके बेटे अमृतपाल को बाइक पर ले गया था जिसके बाद वह वापस नहीं आया। उन्होंने तलाश शुरू की तो अगले दिन 17 अक्तूबर को उनके बेटे अमृतपाल का शव सहबाजपुरा रोड पर ड्रेन किनारे मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों अमृतपाल के मोहल्ले में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी जिसे लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे थे। अब अमृतपाल की संदिग्ध मौत को भी नशे की ओवरडोज मामले से ही जोड़कर देखा जा रहा है, रायकोट पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
फोटो - मृतक अमृतपाल सिंह की फाइल फोटो - मैनुअल में हलवारा और हलवारा 1 के नाम से सेव