{"_id":"67f53377e3f6ada1eb8ae7040d46609d","slug":"case-crime-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार पर किया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदार पर किया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी कालोनी में रहने वाला लाल चंद के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने पर उसकी बेटी गीता की शिकायत पर थाना डिविजन सात की पुलिस ने उसके किराएदारों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
लाल चंद का अभी शव तो मिला नहीं है, लेकिन पुलिस ने घर से सुसाइड नोट मिलने के बाद कार्रवाई की है। पुलिस ने लाल चंद के किराएदार मुस्कान, उसकी मां, आशु और सुंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस लाल चंद के शव की भी तलाश करने में जुटी हुई है।
थाना डिविजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर के इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि गीता की ओर पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी उनके किराए पर रहते है। जब उसके पिता ने कुछ समय पहले आरोपियों से किराया मांगा, तो आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उसके पिता बिना बताए घर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से चले गए। इसी दौरान लाल चंद के घर से एक सुसाइड नोट मिला। गीता ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि अभी लाल चंद का शव मिला नहीं है। सुसाइड नोट मिलने के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। यदि लाल चंद वापस घर सही सलामत आ जाता है तो दर्ज किया हुआ मामला रद्द कर दिया जाएगा। अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।