फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cartoon of Lord Shri Ram uploaded on social media, Akali leader arrested

भगवान श्रीराम का कार्टून बना सोशल मीडिया पर किया अपलोड, अकाली नेता गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 09:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Cartoon of Lord Shri Ram uploaded on social media, Akali leader arrested
लुधियाना। टिब्बा थाने में सोमवार की दोपहर को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब सोशल मीडिया फेसबुक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के खिलाफ कार्टून बनाकर डालने के मामले में पुलिस द्वारा शिरोमणि अकाली दल के मुस्लिम विंग के पंजाब प्रधान फुरकान कुरैशी उर्फ बबलू कुरैशी को थाने बुलाया गया। वहां हिंदू संगठन इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। थाने के अंदर काफी कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस थाना दोनों पक्षों को शांत करने में लगा रहा। इसी दौरान मुस्लिम नेता बबलू कुरैशी नीचे लेट गया और खुद दीवार पर टक्कर मार कर खुद को घायल कर लिया और शोर मचाने लगा कि हिंदु संगठनों की तरफ से उस पर हमला किया गया है। पुलिस मुलाजिमों के सामने हुए सारे वाक्य के कारण मामला शांत करने के बाद पुलिस ने माधोपुरी निवासी भाजपा अमन सप्पल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अमन सप्पल ने बताया कि आरोपी बबलू कुरैशी ने भगवान श्री राम का एक कार्टून बनाकर गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। अमन ने कहा कि पुलिस का उन्हें फोन आया कि वह कुछ साथियों के साथ थाना पहुंचे थे। आगे से बबलू कुरैशी के साथी मौजूद था।
विज्ञापन

अमन ने आरोप लगाया कि बबलू कुरैशी वहां ड्रामेबाजी करने लगा और खुद को मारने लगा। वहां हंगामा हुआ पर पुलिस के एएसआई ने उल्टा उन्हीं के साथ दुर्व्यहार किया। जिसे लेकर थआने के बाहर धरना लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बबलू कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसने खुद को चोट पहुंचाई थी ताकि वह झूठी कार्रवाई करवा सके और माहौल खराब करवा सके। जिस कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। प्रदर्शनकारियों को पूरी कार्रवाई के बाद जानकारी दे दी है। उनके आरोप के पास जांच अधिकारी एएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed