{"_id":"64bd2bcdfa1f88290c0007f4","slug":"car-riders-looted-truck-on-raikot-sivian-road-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-799-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: रायकोट सिवियां रोड पर कार सवारों लुटेरों ने लूटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: रायकोट सिवियां रोड पर कार सवारों लुटेरों ने लूटा ट्रक
Sun, 23 Jul 2023 07:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीहलवारा। रायकोट से रामगढ़ सिवियां रोड पर कार सवार लुटेरे पिकअप ट्रक लूटकर फरार हो गए। थाना सिटी रायकोट पुलिस ने ट्रक मालिक कुलदीप माणक निवासी बाजीगर बस्ती जगरांव की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फाइनेंस कंपनी के लोगों की ओर से ट्रक छीनकर ले जाने की चर्चा के चलते पुलिस अलग एंगल से कार्रवाई में जुटी रही। लूट की बात सामने आने के बाद सिटी थाना में केस दर्ज टीमें तलाश में भेजी गईं।
शिकायतकर्ता कुलदीप माणक ने बताया कि वह पीओपी कारीगरों का सामान लेने के लिए रायकोट से अपने महिंद्रा पिकअप ट्रक पर नत्थोवाल जा रहा था। रायकोट से रामगढ़ सिवियां रोड पर ट्रक यूनियन से थोड़ा आगे स्थित चूने वाली फैक्टरी के पास एक कार ओवरटेक कर सामने आ गई। अचानक कार के आगे रुक जाने से मजबूरी में ब्रेक लगाई। कार से 3-4 लोग बाहर निकले और ट्रक का दरवाजा खोल मुझे नीचे फेंक दिया। लुटेरों में से एक ट्रक पर चढ़ा गया और लेकर फरार हो गया। थाना सिटी प्रभारी दविंदर सिंह का कहना है कि अभी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। आसपास लगे सीवीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।