फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cabinet Minister Gurkirat Kotli told Captain Amarinder Singh as his leader

पंजाब: चन्नी के मंत्री ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमकर तारीफ, कहा- वे हमारे वरिष्ठ नेता, बहुत काम किया

Sun, 03 Oct 2021 11:13 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 11:13 AM IST
सार

चन्नी कैबिनेट में मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना नेता बताया और कहा कि हम उन्हीं के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Gurkirat Kotli told Captain Amarinder Singh as his leader
खन्ना पहुंचे मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र खन्ना पहुंचे गुरकीरत सिंह कोटली ने पार्टी छोड़ने का एलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना नेता बताया। पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ में उन्होंने कहा कि हम उन्हीं के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गुरकीरत सिंह कोटली शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र खन्ना पहुंचे। यहां नगर परिषद परिसर में उनका स्वागत परिषद प्रधान कमलजीत सिंह व उप प्रधान जतिंदर पाठक ने किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोटली ने कैप्टन को अपना नेता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कैप्टन हमारे बड़े हैं। वह साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे। चन्नी मंत्रिमंडल के मंत्री कोटली ने पार्टी छोड़ने का एलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब के लिए बहुत काम किया।


उनके किए कामों को ही वे लोग आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कैप्टन को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए उम्मीद जताई कि वह मार्गदर्शक बनकर सबकी अगुवाई करें, ताकि, वे लोग पंजाब को बचाने के अपने मकसद में सफल हो सकें।

यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

उधर, ब्लाक समिति चैयरमैन सतनाम सिंह सोनी की अगुवाई में इकालाहा जोन व ईसडू जोन के गांवों के लोग मंत्री कोटली को बधाई देने के लिए एक निजी पैलेस में पहुंचे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चैयरमैन गुरदीप सिंह रसुलड़ा, खन्ना नगर परिषद के पूर्व प्रधान विकास मेहता व उनके साथ खन्ना के सभी कांग्रेस पार्षदों ने भी कोटली का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed