फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Businessman shot fired from his pistol in Jagraon

जगरांव: व्यापारी के हाथ से गिरी पिस्तौल, अपनी ही जांघ में लगी, फैली अफवाह-गैंगस्टर्स ने की फायरिंग

Sat, 16 Sep 2023 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

शहर की नेहरू मार्किट के होलसेल व्यापारी संत राम विजय कुमार के बेटे मनोज कुमार को गैंगस्टर्स द्वारा फिरौती की धमकी मिल चुकी है। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने उन्हें सुरक्षाकर्मी दे रखे हैं। यही वजह रही कि उनके पिस्तौल से चली गोली की घटना के बाद पूरे शहर में अफवाह फैल गई कि गैंगस्टर्स ने उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन
Businessman shot fired from his pistol in Jagraon
पीड़ित युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव में शनिवार को एक व्यापारी को गोली लग गई। घायल व्यापारी मनोज कुमार को गैंगस्टर्स से धमकी मिल चुकी है। ऐसे में एकदम अफवाह फैल गई कि व्यापारी को गैंगस्टर्स ने गोली मार दी। हालांकि बाद में खुद व्यापारी ने साफ कर दिया कि गोली उन्हीं की पिस्तौल से चली है। 
विज्ञापन


घटना सुबह करीब नौ बजे की है। दुकान पर जाते समय पिस्तौल व्यापारी मनोज कुमार के हाथ से नीचे गिर गया और गोली चल गई। मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें तीन चार मिनट के बाद पता चला कि गोली उनकी टांग में लगी है। उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाते हुए मनोज कुमार ने कहा कि गोली उनकी गलती से चली क्योंकि पिस्तौल उनके हाथ से नीचे गिर गया था। उन्होंने अस्पताल में थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर रामधीन को अपने बयान दे दिए हैं। 
विज्ञापन


शहर की नेहरू मार्किट के होलसेल व्यापारी संत राम विजय कुमार के बेटे मनोज कुमार को गैंगस्टर्स द्वारा फिरौती की धमकी मिल चुकी है। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने उन्हें सुरक्षाकर्मी दे रखे हैं। यही वजह रही कि उनके पिस्तौल से चली गोली की घटना के बाद पूरे शहर में अफवाह फैल गई कि गैंगस्टर्स ने उन्हें गोली मार दी। लोग बड़ी गिनती में उनके घर और दुकान पर घटना का पता करने पहुंचने लगे। अस्पताल में भी शहर वासियों का तांता लग गया। सब इंस्पेक्टर रामधीन ने मनोज कुमार के बयान कलमबंद करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed