फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   businessman organisation gst officer against protest ludhiana

‘भ्रष्ट जीएसटी अफसरों का हॉकी से करें स्वागत’

Sat, 01 Feb 2020 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
businessman organisation gst  officer against  protest ludhiana
लुधियाना में जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हॉकी लहराते व्यापारी संगठनों क? - फोटो : LUDHIANA
बिजनेस बचाओ मोर्चा (बीबीएम) के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की। साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों का हॉकी से स्वागत करने और ईमानदार अफसरों को फूल देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों के 101 संगठनों ने विरोध मार्च में भाग लिया। मार्च चौड़ा बाजार से शुरू होकर भदौड़ हाउस समाप्त हुआ। इस दौरा व्यापारियों को हॉकी स्टिक दी गई। व्यापार बचाओ मोर्चा के गुरदीप सिंह गोशा, व्यापार मंडल से सुनील मेहरा, जगमोहन शर्मा, अकालगढ़ मार्केट के अरविंदर सिंह टोनी, तालाब मंदिर रोड के विनोद जैन, रमेश जैन, अकाली ल के जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों, काका सूद, सुरजीत सिंह बब्बू, सहित कई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि पिछले कई सालों से जीएसटी और अन्य विभागों के भ्रष्ट अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत और सबूत भी दिए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध शुरू करने का फैसला किया है और बैठक कर हॉकी ब्रिगेड का गठन किया। व्यापारियों ने कहा कि जल्द ही कोर कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में गुरचरण सिंह चन्न, रविंदरपाल सिंह सज्जन, जगजीत सिंह नीता, रुबल धल्ल, खुशजीत सिंह, अरविंदर सिंह टोनी, बलविंदर सिंह भुल्लर, हरजिंदर सिंह, संत आनंद, विकास कुमार, सुमित कुमार, दलजीत सिंह बिल्ला, गुरजिंदर सिंह जॉली, सुरजीत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed