फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Businessman got a ransom call in the name of gangster Deepak Mundi

Ludhiana News: गैंगस्टर दीपक मुंडी के नाम से कारोबारी को आई धमकी भरी कॉल, रंगदारी मांगी

Thu, 28 Jul 2022 10:48 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 10:48 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा का कहना है कि वह कॉल किसी गैंगस्टर ग्रुप से नहीं थी। जांच में पता चला है कि विदेशी नंबर नहीं बल्कि वर्चुअल नंबर इस्तेमाल किए गए हैं जोकि बिहार के गोपालगंज का है।

विज्ञापन
Businessman got a ransom call in the name of gangster Deepak Mundi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद गैंगस्टरों के नाम पर पंजाब के बड़े घरानों और कारोबारियों को लगातार रंगदारी की कॉल आ रही है। रंगदारी न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तक की धमकी मिल रही है।

विज्ञापन


लुधियाना के रिशी नगर इलाके में रहने वाले कारोबारी मनजिंदर सिंह को गैंगस्टर दीपक मुंडी के नाम से फोन आ रहे हैं और रंगदारी की मांग की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि गैंगस्टर दीपक मुंडी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अभी वांछित है। मगर इससे पहले ही दीपक मुंडी का नाम रंगदारी के केस में जुड़ रहा है।
विज्ञापन


ये फोन कॉल्स विदेशी नंबरों से की जा रही हैं और लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं। फोन करने वाला अपना पेटीएम नंबर भी दे रहा है ताकि फिरौती की रकम ऑनलाइन दी जा सके। पैसे न देने की सूरत में परिवार को जाने से मारने की धमकी दी है। थाना पीएयू की पुलिस ने कारोबारी मनजिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिशी नगर के मनजिंदर सिंह ने बताया कि वह लग्जरी गाड़ियां किराये पर देने का काम करता है। उसे 25 जुलाई को विदेशी नंबर से पहली कॉल आई थी और उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। उसे धमकाया गया कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसके बेटों की हत्या कर दी जाएगी।

पहले पुलिस ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि वह नंबर ही ब्लाक कर दे। मनजिंदर सिंह का कहना है कि पिछले तीन दिन में 50 कॉल आ चुकी हैं। बुधवार को वह फोन को होल्ड पर रखकर ही थाने गया था मगर अंदर बैठे पुलिस मुलाजिमों ने उसे कहा कि यह सब झूठ है, मोबाइल बंद कर दो सब ठीक हो जाना है।

क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर
इस मामले में पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा का कहना है कि वह कॉल किसी गैंगस्टर ग्रुप से नहीं थी। जांच में पता चला है कि विदेशी नंबर नहीं बल्कि वर्चुअल नंबर इस्तेमाल किए गए हैं जोकि बिहार के गोपालगंज का है। यह एक रैकेट है, जोकि गैंगस्टरों के नाम से फर्जी कॉल कर डरा-धमकाकर लोगों से पैसे ऐंठता है।


इससे पहले कमिश्नर पुलिस द्वारा इसका एक रैकेट पकड़ा जा चुका है, जिसमें भी अभी एक आरोपी गामा पकड़ा जाना बाकी है। उसकी तलाश चल रही है। हो सकता है कि यह कॉल भी इसी गामा गैंग ने की हो। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जहां से कॉल आ रही है वहां की लोकल पुलिस से भी बात की गई है, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed