{"_id":"6ab1246bf51da84672004d24","slug":"pickup-collides-with-parked-dumper-driver-dies-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115723-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खड़े डंपर से टकराई पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खड़े डंपर से टकराई पिकअप, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर किरंज टोल प्लाजा के पास खड़े डंपर से पिकअप टकराने पर चालक की मौत हो गई। राजस्थान के टोंक निवासी तासिम ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा अब्दुल नफीस के साथ पिकअप में सब्जी लेकर फरीदाबाद की डबुआ मंडी जा रहे थे। किरंज टोल पार करने के बाद सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर और इंडीकेटर जलाए डंपर खड़ा था। पिकअप पीछे से डंपर में जा घुसी, जिससे अब्दुल नफीस गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।