फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Businessman arrested from Ludhiana in poisonous liquor case

जहरीली शराब मामले में मुख्य आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, मिथेनॉल के ड्रम बेचने की बात कबूली

Wed, 05 Aug 2020 02:10 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 05 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Businessman arrested from Ludhiana in poisonous liquor case
सांकेतिक तस्वीर
अमृतसर देहाती पुलिस ने सोमवार देर रात लुधियाना के विश्वकर्मा चौक स्थित लुधियाना पेंट के मालिक को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मोगा वासी एक व्यक्ति को तीन ड्रम स्प्रिट सप्लाई किया था। इसी स्प्रिट को मोगा से आगे तरनतारन भेजा गया जिससे तैयार जहरीली शराब ने 108 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने पेंट की दुकान से सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि पता चल सके कि इसको कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था। अमृतसर पुलिस आरोपी पेंट मालिक को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा चौक पर लुधियाना पेंट स्टोर की बड़ी दुकान है। इसका मालिक राजेश जोशी है, जो पेंट के साथ थिनर और स्प्रिट सप्लाई करता है। मोगा निवासी रविंदर सिंह पहले मैकेनिकल जैक बनाने का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान काम ठप होने के कारण उसने सैनिटाइजर तैयार करने का काम शुरू कर दिया। सैनिटाइजर तैयार करने के लिए वह राजेश जोशी के पास स्प्रिट लेने आया था। राजेश जोशी ने उसे 11 हजार रुपये प्रति ड्रम की कीमत पर 33 हजार में तीन ड्रम स्प्रिट सप्लाई किए थे।
विज्ञापन


रविंदर सिंह ने यह तीनों ड्रम तरनतारन के गांव पंडोरी गोला वासी दो भाइयों सतनाम सिंह और शमशेर सिंह को 84 हजार रुपये में बेच दिए। इस स्प्रिट से तैयार की गई जहरीली शराब को अमृतसर के आसपास एरिया में बेचा गया। नतीजा यह निकला है कि जहरीली शराब पीने से 108 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविंदर सिंह पहले तरनतारन में रहता था। लगभग 22 साल पहले वह मोगा में आकर बस गया था। सोमवार देर रात को अमृतसर देहाती पुलिस ने कार्रवाई करते लुधियाना पेंट स्टोर के मालिक राजेश जोशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed