{"_id":"604dfdf18ebc3ecbac0664ef","slug":"bullet-train-two-years-northern-railway-general-manager-ludhiana-ludhiana-news-pkl4070558148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन में लगेगा दो साल का समय: गंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट ट्रेन में लगेगा दो साल का समय: गंगल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत में बुलेट ट्रेन चलाने का सपना पूरा होने में लगभग दो साल का समय लगेगा। रेलवे इस पर तेजी से काम कर रहा है, क्योंकि यह योजना बड़ी है, इसलिए इसमें समय लगेगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने दी। वह रविवार को लुधियाना- ब्यास-जालंधर रेलखंड का वार्षिक निरीक्षण के दौरान लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे।
पत्रकार वार्ता के दौरान देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना पर गंगल ने कहा कि रेलवे का पहले काम था किसी तरह कोई जानमाल का नुकसान हो। उत्तराखंड सरकार की तरफ से फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, रिपोर्ट आने पर खुलासा होगा कि आग लगने के क्या कारण थे।
रेलवे की तरफ से सभी ट्रेनें चलाने के सवाल पर गंगल ने कहा कि हमें कोई यह बता दे कि कोरोना कब खत्म होगा, हम उसी तरह सभी ट्रेन को चलाने की तिथि बता देंगे। क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हम अभी सभी ट्रेन को नहीं चला रहे है। लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए ट्रेनों की संख्या में इजाफा जरूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन टिकट बंद होने पर उन्होंने कहा कि यह सुविधा कुछ समय के बाद स्थगित की गई है क्योंकि हम चाहते है कि लोग जरूरत के समय ही रेल में सफर करें। जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहे पुल के संबंध में महाप्रबंधक ने कहा कि इस पर भी काम तेजी से चल रहा है। हमारी तरफ से तय समय सीमा के अंदर इसे पूरा कर दिया जाएगा।
इससे पूर्व महाप्रबंधक गंगल ने लुधियाना, जालंधर सहित इस खंड पर स्थित स्टेशनों पर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर राजेश अग्रवाल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। उनके आगमन से पहले रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्य रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे, उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।