{"_id":"07c9093dec7e35c9b8ea33f3f299819a","slug":"bsf-team-in-semifinal-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी में जरखड़ अकादमी और बीएसएफ सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी में जरखड़ अकादमी और बीएसएफ सेमीफाइनल में
अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Sat, 18 Jan 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरखड़ स्थित माता साहिब कौर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कराए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खेल फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार को मौसम की आंख मिचौली के बावजूद लोगों में उत्साह रहा। इस दौरान हाकी, कुश्ती, बास्केटबाल और हैंडबाल के मुकाबले कराए गए।
तीसरे दिन हाकी प्रतियोगिता में जरखड़ अकादमी और बीएसएफ ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। समारोह में मुख्य मेहमान राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा थे। उन्होंने आयोजकों की सराहना की और जरखड़ में बड़ी एस्ट्रोटर्फ लगाने का ऐलान किया। साथ ही दो लाख रुपये जरखड़ क्लब को देने की घोषणा भी की। हाकी मुकाबलों में जरखड़ अकादमी ने आईटीबीपी जालंधर को 3-1 गोल से मात दी। जबकि बीएसएफ ने कोर ऑफ सिग्लन को 4-2 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबला जरखड़ अकादमी और बीएसएफ और पीएसपीसीएल और आईटीबीपी के बीच खेले जाएंगे। हाकी के जूनियर मुकाबलों में जरखड़ अकादमी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में खेला मुकाबला 5-5 गोल से बराबर रहा। जबकि गरेवाल क्लब ने जगतार इलेवन को 5-4 से मात दी। किला रायपुर ने ढोलन को 9-7 गोल से, एसजीपीसी ने रायकोट को 11-2 से शिकस्त दी। वहीं, लड़कियों के हाकी मुकाबले में शाहबाद मारकंडा ने करोविंग तरनतारन को 5-1 से, यमुना नगर ने सरकारी कॉलेज लुधियाना को 4-1 से हराया। समारोह में एवन साइकिलिंग रेस को राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने हरी झंडी देकर शुरू कराया। इस रेस में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमरजीत सिंह ने पहला स्थान, रूबलप्रीत सिंह ने दूसरा और संदीप कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबाल में पुरु ष वर्ग मुकाबलों में आर्मी ने खन्ना को 60 -39 अंकों से हराया। लड़कियों के वर्ग में जालंधर ने कपूरथला को 48-20 से, लुधियाना अकादमी ने जालंधर को 45-22 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। हैंडबाल मुकाबले में लुधियाना ने तरनतारन को 18-8 से, रोपड़ ने अमृतसर को 27-12 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी खास तौर पर मौजूद थे। प्रतियोगिता में अयाली ने खेल फेस्टिवल के लिए 51 हजार रुपये देने का ऐलान किया।