फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   brutally murdered with an ice breaker needle

बठिंडा : बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर बेरहमी से हत्या, पिता की शिकायत पर चाचा-भतीजे के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 10:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
brutally murdered with an ice breaker needle
बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर बेरहमी से हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की शिकायत पर किया चाचा-भतीजे पर दर्ज किया मामला
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर किया चाचा-भतीजे पर हत्या का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। गांव आकलिया जलाल में गोल गप्पे की रेहड़ी पर गाना लगाने के लिए हुए विवाद में दो लोगों ने युवक की बर्फ वाला सुआ घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। थाना दयालपुरा पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
थाना दयालपुरा पुलिस को शिकायत देकर गांव अकालिया जलाल निवासी पाला सिंह ने बताया कि वह गांव में चौकीदारी का काम करता है। बीती 17 जुलाई की रात को उसका 28 वर्षीय बेटा बोहड़ सिंह घर से खाना खाकर बाहर सैर करने के लिए गया था। इस दौरान वह और उसकी पत्नी भी घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी भजन सिंह व उसका भतीजा सन्नी सिंह निवासी गांव अकालिया जलाल साइकिल पर आ रहे थे। उन्होंने उसके बेटे को अकेले खड़ा देखकर अपना साइकिल रोक लिया। इसके बाद दोनों चाचा-भतीजे ने आकर उसके बेटे को पकड़ लिया। इस दौरान भजन सिंह ने उसके बेटे के दोनों हाथ पकड़ लिए और सन्नी ने बर्फ वाला सुआ निकालकर सीधे उसके बेटे के पेट में घोंप दिया। जिसे उसका बेटा लहूलुहान होकर गिर गया और आरोपी भजन सिंह व सन्नी सिंह फरार हो गए। उन्होंने तुरंत पहुंचकर अपने बेटे को गांववासियों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पाला सिंह ने बताया कि उसके बेटे का बीती 16 जुलाई को आरोपी भजन सिंह व सन्नी सिंह के साथ गोल गप्पे की रेहड़ी पर गाना लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी वह रंजिश रखे हुए थे। इसी का बदला लेने के लिए चाचा-भतीजे ने बेटे की हत्या कर दी। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी भजन सिंह व उसके भतीजे सन्नी सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed