फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Brother of four sisters committed suicide in Halwara Ludhiana

Punjab: चार बहनों के इकलौते भाई ने की आत्महत्या, घर की आर्थिक हालत से परेशान था मनप्रीत, लगाया फंदा

Tue, 12 Nov 2024 10:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 12 Nov 2024 10:52 PM IST
सार

पंजाब के हलवारा में भारतीय वायु सेना केंद्र से सटे गांव अकालगढ़ कलां में 18 वर्षीय युवक मनप्रीत सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
Brother of four sisters committed suicide in Halwara Ludhiana
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के हलवारा के गांव अकालगढ़ कलां में मंगलवार को दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। पहली घटना में एक नशेड़ी युवक ने नशे के लिए रुपये न मिलने पर अपने घर को आग के हवाले कर दिया। जब पुलिस इस घटना स्थल पर मौजूद थी तभी गांव में एक युवक ने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा से सटे गांव अकालगढ़ कलां में 18 वर्षीय युवक मनप्रीत सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। हालांकि मनप्रीत की खुदकुशी का गांव में हुई आगजनी की घटना से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन एक ही समय पर दो घटनाओं से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनप्रीत चार बहनों के इकलौता भाई था। मनप्रीत के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। घर की मंदहाली से परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी करमजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। मनप्रीत लुधियाना की प्राइवेट कंपनी में कार सेल का काम करता था। लोगों का कहना है कि मनप्रीत बहुत शांत स्वभाव का था और सबके साथ उसका मेलजोल रहता था। उसकी मौत से परिवार के साथ गांव के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed