फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Blood-stained body of unidentified young woman found near canal; murder suspected

Ludhiana News: नहर के पास अज्ञात युवती का खून से सना शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 19 Sep 2026 03:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 19 Sep 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
Blood-stained body of unidentified young woman found near canal; murder suspected
थाना सदर की पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ललतों नहर के पास करीब तीस साल की एक अज्ञात युवती का रक्तरंजित शव मिला है। मृतका की गर्दन और पेट पर नुकीले हथियार से वार के गहरे निशान थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका है कि आरोपियों ने युवती की हत्या कहीं और करके पहचान छिपाने के लिए शव नहर किनारे फेंका होगा। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावरों ने गर्दन और पेट पर जानलेवा हमले किए। ज्यादा खून बहने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इसे पूरी साजिश के साथ अंजाम दिया गया माना जा रहा है।
विज्ञापन

शिनाख्त के प्रयास
मृतका के पास से पहचान संबंधी कोई सामान या दस्तावेज नहीं मिला। उसकी दाईं बाजू पर अंग्रेजी में मनी लिखा है और बाईं बांह पर तीन सितारे गुदे हैं। पुलिस इन्हीं विशिष्ट टैटू को शिनाख्त का मुख्य जरिये मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और आसपास के थानों को जानकारी दी गई है। हाल में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed