फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP leaders and workers demonstrated at the Improvement Trust office in Ludhiana

लुधियाना: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप, भड़के भाजपाइयों ने जड़ा ताला, कांग्रेसियों ने मेन गेट ही उखाड़ा

Thu, 09 Sep 2021 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 07:49 PM IST
सार

गुरुवार को लुधियाना में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने गेट पर ताला जड़ दिया। कुछ देर बाद वहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आ पहुंचे। उन्होंने ताला तोड़ने की कोशिश की। ताला न टूटने पर कांग्रेसियों ने मेन गेट ही उखाड़ डाला।

विज्ञापन
BJP leaders and workers demonstrated at the Improvement Trust office in Ludhiana
लुधियाना में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बाहर प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना में 4.5 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भड़के भाजपाइयों ने ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ तालाबंदी का एलान किया था। पुलिस ने भाजपा नेताओं के एलान को देख पहले से चारों तरफ बैरिकेडिंग कर रख थी लेकिन भाजपा नेता पुलिस को चकमा देकर मेन रोड से आने की जगह पार्किंग एरिया से ट्रस्ट के मेनगेट तक पहुंच गए। यहां पर पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए ट्रस्ट के मुख्य गेट को ताला जड़ दिया। इसके बाद ट्रस्ट के चेयरमैन के दफ्तर को ताला लगाने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नारेबाजी कर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं की तालाबंदी देखते हुए कुछ समय बाद यूथ कांग्रेसी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले मेन गेट के ताले को तोड़ने की कोशिश की। जब ताला नहीं टूटा तो उन्होंने मेनगेट को ही उखाड़ फेंका। यह साफ है कि भाजपा के हाथ एक मुद्दा लग चुका है, इस मुद्दे को लेकर आगे भी इसी तरह विरोध प्रदर्शन होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया की लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम व पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु ने करोड़ों की जमीन अपने चहेतों को कौड़ियों को भाव बेची है। 4.5 एकड़ यानि 16344 वर्ग गज को 91 करोड़ 86 लाख 47 हजार 210 रुपये का आरक्षित मूल्य रखा गया था। शहर के मॉडल टाउन एक्सटेशन पार्ट टू और दुगरी रोड स्थित जिस एरिया में यह जमीन है, वहां मार्केट दाम लगभग दो लाख रुपये प्रति गज है। इसके हिसाब से जमीन की कुल कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है लेकिन चेयरमैन और मंत्री ने मिलकर इस जमीन को अपने चहेतों को महज 96 करोड़ रुपये में बेच डाला है। इससे सरकारी खजाने को लगभग 250 करोड़ रुपये की चपत लगी है लेकिन भाजपा किसी कीमत पर इस तरह के भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का दफ्तर इस समय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, इसलिए उन्होंने यहां पर तालाबंदी का फैसला लिया था। सत्ताधारी नेता कौड़ियों के भाव जमीन बेचकर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। इसलिए भाजपा इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग कर रही है, ताकी इसके पीछे छिपे चेहरे आम लोगों के सामने आ सके। यही नहीं भाजपा आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार के और मामलों का खुलासा भी करेगी। प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल, खजांची गुरदेव शर्मा देबी, पंजाब भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ प्रधान दिनेश सरपाल, माइनोरिटी मोर्चा पंजाब के प्रधान जॉन मसीह, पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed