फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP announces Jiwan Gupta as its candidate for the Ludhiana West Assembly by-election.

Ludhiana West By Poll: भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा, अब होगा चाैकोना मुकाबला

Sat, 31 May 2025 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 May 2025 12:59 PM IST
सार

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होगा। 23 जून को मतगणना होगी। आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी।

विज्ञापन
BJP announces Jiwan Gupta as its candidate for the Ludhiana West Assembly by-election.
जीवन गुप्ता - फोटो : फाइल

विस्तार

विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता पर दांव खेला है। शनिवार को पार्टी ने उनके नाम का एलान किया। इसी के साथ ही कुछ दिनों से उम्मीदवार का इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। 
विज्ञापन


अब इस सीट पर आप के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण एवं भाजपा के जीवन गुप्ता के बीच चौकोना और दिलचस्प मुकाबला होगा।
विज्ञापन




जीवन गुप्ता का परिवार शुरू से ही संघ के साथ जुड़ा है और युवा अवस्था से ही उनका राजनीति की तरफ झुकाव था। इसलिए उन्होंने भाजपा के साथ अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया और पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं। अभी वे पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी के सदस्य हैं। इससे पहले प्रदेश महासचिव रहते हुए भी उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम किया। जीवन गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव के पद से की। इसके बाद वे युवा मोर्चा के जिला प्रधान और फिर प्रदेश सचिव एवं महासचिव रहे। इसके बाद जीवन गुप्ता पार्टी के प्रदेश महासचिव बने। जीवन गुप्ता का कार पार्ट्स का बिजनेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: देेखिए साक्षात तालिबान: गिड़गिड़ाती रही पत्नी, पुलिस गाड़ी से खींचकर युवक को तलवारों से काटा... Video

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन केका आज छठा दिन है। दो जून तक नामांकन भरे जाएंगे। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अब तक दाखिल किए नामांकन पत्रों की संख्या आठ हो गई है। 31 मई को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच तीन जून को होगी।
 

भाजपा ने पांच मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा के पांच मंडलों के इंचार्ज नियुक्त कर दिए थे। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को प्रभारी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला को सह-प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है।  



पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, ऋषि नगर मण्डल के इंचार्ज रहेंगे, उनके साथ में रहेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा। विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भारत नगर मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश महामंत्री जगमोहन राजू। इस तरह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक अगर नगर मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड। पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों एसबीएस नगर मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराड़। पूर्व मंत्री पंजाब तिक्ष्ण सूद घुमार मण्डल के इंचार्ज रहेंगे और साथ में रहेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed