{"_id":"61f6b98755a4791c7e7b9535","slug":"bike-riding-youths-shot-at-the-security-guard-going-on-duty-ludhiana-news-pkl440644712","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां
विज्ञापन
लुधियाना। हंबड़ा रोड़ स्थित गांव मलकपुर बेट के पास रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे दो बाइक सवारों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी। आरोपियों ने चार गोलियां चलाईं और दो गोलियां सिक्योरिटी गार्ड को जा लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल की पहचान गांव गौरसियां हाकम के रहने वाले सुखविंदर सिंह (40) के रूप में हुई है। सुखविंदर के गांव के व्यक्ति ने उसे घायल देख परिवार वालों को फोन किया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर वहां दाखिल कराया गया। सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले में सुखविंदर सिंह की शिकायत पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह साउथ सिटी स्थित एक कालोनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है। वह रात को ड्यूटी के बाद कुछ समय के लिए घर जाता था और नहाने के बाद फिर से काम पर चला जाता था। रविवार को सुबह वह घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह बाइक पर काम पर जा रहा था। जब वह मलकपुर बेट गांव के पास पहुंचा तो वहां लाल रंग की मोटरसाइकिल पर खड़े दो युवकों ने पीछे से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो गोलियां खाली चली गईं, जबकि एक गोली सुखविंदर के कंधे पर और एक पीठ पर जा लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
इसी दौरान गंभीर रूप से घायल सुखविंदर नीचे गिर गया। इस दौरान उसके गांव का ही व्यक्ति वहां से गुजरा तो उसे देख तुरंत जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों के साथ पड़ोसी साथी हरपाल खेड़ा वहां पहुंचे। उन्होंने सुखविंदर को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से सिविल अस्पताल और फिर वहां से सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना पीएयू के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि सुखविंदर से पूछताछ की गई थी। उसने अभी तक यही बताया है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। गोलियां किसने चलाई है, अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।